सूरजपुर के 4 आरक्षक पदोन्नत होकर बने प्रधान आरक्षक…
1 min readIN AMIR KHAN
सूरजपुर
सूरजपुर: जिला सूरजपुर में कार्यरत आरक्षक गंगाराम, फिरोज खान, पवन सिंह एवं सोहरलाल प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। बुधवार 15 जुलाई 2020 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने फीता लगाकर इन्हें प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की। पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत चारों प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें कहा कि सदैव पूर्ण निष्ठा, इमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, अपर कलेक्टर एम.एस.मोटवानी, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह व एएसआई संजय सिंह मौजूद रहे।
खास खबर सूरजपुर.com पर सबसे पहले हिंदी समाचार पढ़ने के लिए हमें YouTube, whatsaap , Facebook और twitter पर फॉलो करें। देखिए लेटेस्ट खबरें।…
3435