Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16th May 2024

अयोध्या में हुआ राम मंदिर का शिलान्यास नगर में भाजपा सहित हिंदू संगठनों ने मनाई ख़ुशी…….

1 min read

IN ANWAR KHAN

सूरजपुर

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में रामलला मंदिर की नींव की ईंट जैसे ही रखी मानो की देश में धर्म और आस्था के प्रति लोंगो का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं इस खुशी में नगर के लोग भी शामिल हैं।भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल और विभिन्न हिंदू संघठनो के द्वारा नगर के मंदिरो में सुंदर काण्ड के पाठ का आयोजन किया।


इसी क्रम में जिला मुख्यालय सूरजपुर में भी लोगों ने अयोध्या में भगवान श्री राम के विराजमान होने की जमकर खुशियां मनाई और घर-घर में ध्वज लहराने के साथ ही आतिशबाजी किया गया।…..

इस दौरान जय श्री राम के नारों से जिला मुख्यालय गुंजायमान हो गया ।कोरोना की वजह से बहुत बड़े सामूहिक कार्यक्रम तो नहीं हुए फिर भी नगर के अधिकांशतः मंदिरो को भारतीय जनता पार्टी व विभिन्न हिंदू संघठनो के कार्यकर्ताओं ने सजाया व सुंदर काण्ड का पाठ हवन पूजन का आयोजन कर मिठाइयाँ भी वितरित की। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मुकेश गर्ग भाजयमों ज़िलाअध्यक्ष रितेश गुप्ता भाजपा नेता अनिल गोयल किरण खेश थलेश्वर साहू अजय अग्रवाल बसंत कुशवाह आनंद सोनी राजेश साहू उषा सिंह तुषार आशीष गुप्ता इसके अलावा हिंदू संघठनो से ओमप्रकाश उपाध्याय दिनेश गुप्ता राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय रहे। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशियां मनाई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक लोग आज के ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं।भगवा झंडा शहर के चौक चौराहों से लेकर घरों में लहरा रहे हैं तो वही राम भक्ति से ओतप्रोत गीत गुंजायमान हो रहे हैं देर शाम लोग इस ऐतिहासिक मौके पर दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई।

खास खबर सूरजपुर.com पर सबसे पहले हिंदी समाचार पढ़ने के लिए हमें YouTubewhatsaap , Facebook और twitter पर फॉलो करें। देखिए लेटेस्ट खबरें।…

1614

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!