Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27th July 2024

khaskhabarsurajpur.com

har khabar sab se phale

ख ख‌ सू: यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान :युवक कांग्रेस की हुई संगठनात्मक बैठक।प्रेमनगर व भटगांव विधानसभा का संयुक्त आयोजन …

1 min read

सूरजपुर :- युवक कांग्रेस के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान को लेकर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू व प्रेमनगर विधानसभ अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, भटगांव अध्यक्ष विक्की समझदार के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाऊस में युंका की बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, एआईसीसी मेम्बर सुनील अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, पार्षद संजीत यादव व प्रिंस श्रीवास्तव, युंका नेता लालजी राजवाड़े के आतिथ्य में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के द्वारा निर्देशित इस अभियान को लेकर व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। जोन, सेक्टर व बूथ स्तर पर त्रि-स्तरीय कार्यक्रम के तहत यूथ को बूथ से जोड़ने के लिए युंका के बड़ी तादाद में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेवारी दी गई।

वहीं बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवक कांग्रेस ने रीढ़ की हड्डी के रूप में कदम से कदम मिलाकर कांग्रेस के लिए कार्य करने और प्रत्याशियों को जीताने का संकल्प लिया। दोनों विधानसभाओं की संयुक्त बैठक में बिहारपुर, ओड़गी, भैयाथान, भटगांव, लटोरी, सलका, बिश्रामपुर, सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर क्षेत्र के बड़ी तादाद में युंका कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक बैठक में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू ने किया । वहीं संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संजीत यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, लालजी राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर ऊर्जा व गति का संचार करते हुए युवक कांग्रेस के कार्यक्रम यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो के लिए जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में हर्ष दनोदिया, राहुल सिंह, आनंद राजवाड़े, अंजला टोप्पो, कौनेन अंसारी, रोहित कनौजे, दीपक यादव, शाहरूख खान, महेश्वर प्रसाद, बबलू यादव, महेश साहू, संबीत राजवाड़े, लक्की कुमार, सन्नी गुप्ता, अरूण रवि, भानूप्रताप यादव, शुभम मिश्रा, करण मण्डल, राहुल साहू, गोविंदा पावले, हिमांशु सिंह, बालेश्वर सिंह, रफि अहमद, जय बाबू सहित स्थानीय युंका नेताओं में इमाम हसन, शक्ति ठाकुर, शांतु डोसी व बड़ी तादाद में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दोनों विधानसभाओं में जीत का किया आभारयुवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जिले में युवक कांग्रेस के संपन्न हुए चुनावों में जिला उपाध्यक्ष सहित दोनों विधानसभा में अध्यक्ष पद की जीत पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी ने सभी युंका कार्यकर्ताओं का आभर व्यक्त किया और उनके अथक परिश्रम के साथ संगठित होकर चुनाव मैदान में उतरने और जीत दर्ज करने के लिए सभी को सैल्यूट कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

दिव्यांग को दी राहुल ने ट्रायसायकल भटगांव नगर पंचायत के पार्षद अभिषेक श्रीवास्तव के द्वारा दिव्यांग को ट्रायसायकल दिए जाने के लिए जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल के समक्ष मांग रखी थी। जिस पर अग्रवाल ने त्वरित आयोजन स्थल पर ही ट्रायसायकल मंगाकर गुप्ता को प्रदाय की।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!