Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27th July 2024

khaskhabarsurajpur.com

har khabar sab se phale

ख ख‌ सू ब्रेकिंग : अज्ञात लोगों ने किया हमला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने किया भैयाथान थाने का घेराव …..

1 min read

सूरजपुर: सूरजपुर में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भैयाथान थाने का घेराव कर दिया है दर्शन दरअसल भैयाथान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह रास्ते से वापस आ रहे थे तभी अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बालू माफियाओं के द्वारा यह हमला किया गया है ।

वही इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों माफियाओं का राज चल रहा है और अब छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है,,, राज्य की कांग्रेस सरकार कानून की व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है।

बस्तर में हमारे 4 पदाधिकारियों टारगेट किलिंग कर की निर्मम हत्या कर दी गई थी ,,, और आज किसान आक्रोश रैली से वापस लौट रहे भैयाथान मंडल अध्यक्ष के ऊपर बालू माफियाओं ने प्राणघातक हमला किया है,,,जिनका उपचार अम्बिकापुर में चल रहा है,,,आज छत्तीसगढ़ में माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह अब दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!