लापता युवक का चार दिनों बाद कुएं में मिला शव ,,
1 min read![](https://khaskhabarsurajpur.com/wp-content/uploads/2023/10/Picsart_23-10-29_09-25-40-802.jpg)
![Google News](https://sf.ezoiccdn.com/ezoimgfmt/nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/06/google-news.png?ezimgfmt=rs:200x55/rscb1/ng:webp/ngcb1)
..
सूरजपुर। बिश्रामपुर विजयादशमी के दिन से गायब खरसुरा कटईपारा निवासी 24 वर्षीय युवक का शव चार दिन बाद समीप के गांव स्थित एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। करंजी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।बताया गया कि करंजी इलाके के ग्राम खरसुरा के कटईपारा का रहने वाला शिवनाथ यादव पिता शोभनाथ यादव 24 वर्ष विजयादशमी के दिन देर शाम घर से समीपस्थ ग्राम सोहागपुर जाने के लिए घर से निकला था।
![](https://khaskhabarsurajpur.com/wp-content/uploads/2023/10/Picsart_23-10-29_09-39-38-750-768x1024.jpg)
वह वापस नही लौटा था। पता तलाश करने पर कुछ पता नही चलने पर बीते गुरुवार को करंजी पुलिस ने गुम इंसान कायम किया था। इसी बीच शनिवार को सुबह सोहागपुर निवासी गणेश सिंह के कुएं में अज्ञात व्यक्ति की लाश दिखने की सूचना करंजी पुलिस को मिली। सूचना पर करंजी पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि कुएं में मिली लाश लापता युवक शिवनाथ यादव की है।
पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजनो के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा..!!