Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27th July 2024

khaskhabarsurajpur.com

har khabar sab se phale

ख ख सू: कलेक्टर इफ्फत आरा ने धान फसल कटाई प्रयोग कार्य का किया निरीक्षण , किसानों से फसल को लेकर जानकारी ली …

1 min read

सूरजपुर :- कलेक्टर इफ्फत आरा ने आज विकासखंड सूरजपुर अंतर्गत ग्राम कुरवां का दौरा कर धान फसल कटाई प्रयोग कार्य का किया निरीक्षण किया। यहां गॉव पहुंचते ही कलेक्टर आरा ने सड़क से उतरकर पैदल खेत मे पहुंची और यहां उन्होंने गांव के किसानों से धान की फसल को देखने के साथ ही फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में भी बीमा कंपनी सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खेत में लगे धान फसल के 5 बाय 5 वर्ग मीटर के एक निश्चित क्षेत्र में औसत उत्पादन को जानने के लिए किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का भी बारीकी से अवलोकन किया। फसल कटाई उपरांत निश्चित क्षेत्र में उत्पादित धान की मात्रा के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने फसल बीमा के बारे में किसानों को जागरूक करके योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि गांव के किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ मिले इसके लिए फसल कटाई का प्रयोग का अवलोकन किया गया है। कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड से रेंडमली नंबर के आधार पर क्रॉप कटिंग मॉनिटरिंग व एक्सपेरिमेंट कार्य का अवलोकन किया गया है।

उन्होंने खेत मे तैयार फसल की स्थिति और उनमें किसी किस्म की बीमारी तो नहीं है इस संबंध में भी किसानों से जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने गांव के किसान धनसाय के खेत में पहुंचकर फसल कटाई प्रयोग के लिए धान क्षेत्र की मापी, धान कटाई, मिसाई और तौल कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने किसान धनसाय से पूछा कि इस बार उसने धान के कौन से किस्म की पैदावार की है और कितने रकबा में फसल लगाई है।

इस पर कृषक ने टेनटेन किस्म के धान की खेती करने की जानकारी दी। खेतों में अब फसल की कटाई के साथ ही धान की खरीदी भी शुरू हो गई है। इस संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार श्री संजय कुमार राठौर, अधीक्षक भू अभिलेख मोहम्मद इरशाद अहमद, आरआई संतोष उपाध्याय, आरआई मनीष कुमार गुप्ता ,हल्का पटवारी सोमनाथ यादव, बीमा कंपनी के कर्मचारी सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, किसान मित्र व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!