ब्रेकिंग न्यूज़ : फिर दरिंदगी की हदें हुई पार — जंगल में मिली युवती की नग्न लाश!
1 min read
सूरजपुर : रामानुजनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को जितना लिखा जाए, उतना कम है…
कल सुबह एक मासूम सी नाबालिक लड़की अपने घर से महुआ बीनने निकली थी। किसी को क्या पता था कि वो कभी लौटकर नहीं आएगी… और जब मिली, तो उसकी हालत देख हर कोई कांप उठा। गांव के बाहर जंगल की तरफ नग्न अवस्था में उसका शव पड़ा मिला। गले में धारदार हथियार से हमला किया गया था? चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ था, ऐसा लग रहा था जैसे दरिंदों ने उसे मौत के घाट उतारने से पहले हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हों।
ना खून का एक कतरा… ना संघर्ष के निशान!
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि घटनास्थल पर खून का एक भी निशान नहीं है। ये सीधे-सीधे सवाल उठाता है कि कहीं लड़की को कहीं और मारकर यहां फेंका तो नहीं गया? या फिर मामला दबाने की कोई बड़ी साजिश रची जा रही है?
ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। रोते-बिलखते परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल ये है कि क्या सूरजपुर की बेटियां अब जंगल भी नहीं जा सकतीं? क्या दरिंदे अब खुलेआम घूम रहे हैं?
डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची
पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है, मौके पर डॉग स्क्वॉड टीम पहुंच चुकी है। घटनास्थल को जांच जारी है।
रेप के बाद हत्या की आशंका!
लड़की की हालत और लाश की स्थिति देखकर ये शक गहराता जा रहा है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अब सवाल ये है कि क्या पुलिस दोषी को जल्द गिरफ्तार कर पाएगी? जो हुआ वो सिर्फ हत्या नहीं थी… वो इंसानियत का कत्ल था।