Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

27th July 2024

khaskhabarsurajpur.com

har khabar sab se phale

ख ख सू BIG BREAKING : बारहवे दिन बड़ा फैसला, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सीएम भूपेश बघेल की अपील का असर, फेडरेशन ने लिया यह बड़ा फैसला,,,

1 min read

छत्तीसगढ – प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों ने अनिश्चित हड़ताल को खत्म कर दिया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। वहीं कल कमर्चारियों की 5 घंटे बैठक हुई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मुख्य सचिव से चर्चा हुई थी और मंत्री से बात के बाद कोर कमेटी की बैठक हुई थी। हड़ताल से लोगों को परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री बघेल की अपील को स्वीकारते हुए अब हड़ताल खत्म कर दिया गया है।

इसके पहले डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।

हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे हैं, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू की है। मैं फिर से अपील करता हूं, काम पर वापस आएं कर्मचारी | हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं और पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!