ख ख सू: कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का प्रदेश में शुभारंभ से पहले सूरजपुर में हो गया शुभारंभ,, कांग्रेस पदाधिकारियों को भी नही भनक,, बन गया चर्चा का विषय,,
1 min read
सूरजपुर– विधानसभा चुनाव 2023 का वर्ष शुरू होते ही छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ कांग्रेसी पदाधिकारी अति उत्साह और खुद को शीर्ष बताने के चक्कर मे कुछ भी कर गुजरने से परहेज नही कर रहे,, नतीजा सूरजपुर में एक ऐसा ही वाक्या चर्चा का विषय बना हुआ है,,,

दरअसल कांग्रेस के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के द्वारा 26 जनवरी से प्रदेश में शुरू किया जाना है,,जिसके बाद ब्लॉक स्तर तक इसकी शुरुआत होगी,, लेकिन सूरजपुर के प्रतापपुर ब्लॉक निवासी कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शिवभजन मरावी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ अपने ब्लॉक के सोनपुर गांव से शुरू कर दिया ,,जिसका सोशल मीडिया में पोस्ट भी डालकर छपास पूरा करते नजर आए,, वही प्रदेश में यात्रा शुभारंभ से पहले ही प्रतापपुर में शुरू हो करने के बाद शिवभजन मरावी चर्चा का विषय बने हुए है,,और कांग्रेस पदाधिकारीयो ने चुप्पी साध ली है।