Surajpur News : कांग्रेस की रणनीति तेज भाजपा सरकार पर निशाना, संगठन मजबूती पर जोर..
1 min read
SURAJPUR News
follow on Google News

Surajpur News : आगामी नगरी निकाय व पंचायत चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है,,इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की नव नियुक्त छत्तीसगढ़ सह प्रभारी व सचिव जरिता लैतफलांग ने सूरजपुर का दौरा किया,,अपने दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जरिता लैतफलांग ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा, “पिछले 9 महीनों में 3,000 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं, जिससे प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।” उन्होंने भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियां इस मुद्दे पर विफल रही हैं।जरिता लैतफलांग ने अपने दौरे के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है। इसके लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हौसला देते हुए कहा कि पार्टी एकजुट होकर इन चुनावों में जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती पर जोर ..
नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी के लिए कांग्रेस संगठनात्मक स्तर पर जुट गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए राज्यभर में कांग्रेस नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जरिता लैतफलांग ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा को कड़ी टक्कर देगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का 9 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठाते हुए आगामी चुनावों में अपने एजेंडे को लेकर आगे बढ़ेगी।
भाजपा पर तीखा हमला
जरिता लैतफलांग ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की मिसाल बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही दिखाई है, जिसके परिणामस्वरूप दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उनका दावा था कि भाजपा का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से विफल हो चुका है, और अब जनता बदलाव की मांग कर रही है।

कांग्रेस की रणनीति और उम्मीदें
कांग्रेस की ओर से जारी बैठकों और रणनीतियों से साफ है कि पार्टी आगामी चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि कांग्रेस की यह रणनीति कितना प्रभाव डालती है और भाजपा इस चुनौती का सामना कैसे करती है, यह आने वाला समय बताएगा।आगामी चुनाव छत्तीसगढ़ के राजनीतिक भविष्य को आकार देंगे, और कांग्रेस इस मौके को भुनाने में जुटी हुई है।