सूरजपुर ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज कुदरगढ़ दौरा, महोत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल!
1 min read
AMIR PATHAN
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे कुदरगढ़ धाम पहुंचेंगे, जहां मां बागेश्वरी देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री देंगे कुदरगढ़ धाम को सौगात!
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस दौरे में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं, जिससे मां बागेश्वरी कुदरगढ़ देवी धाम का विकास और भी तेज़ होगा।
प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी!
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
कुदरगढ़ धाम:
आस्था और इतिहास का संगमकुदरगढ़ धाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव और माता बागेश्वरी देवी को समर्पित है। हर साल यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कुदरगढ़ महोत्सव इस धार्मिक स्थल की महत्ता और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है।
मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
10:50 AM: रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान
12:00 Noon: कुदरगढ़ धाम आगमन, मां बागेश्वरी देवी के दर्शन
12:10 PM: कुदरगढ़ महोत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे
02:10 PM: सूरजपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और जनभावनाओं के साथ जुड़े इस दौरे पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री इस मौके क्या नई घोषणाएं करते हैं!
Video:-