…..
….
KHASKHABAR NEWS
सूरजपुर ; आगामी 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाली नवीन न्याय संहिता के संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बार एसोसिएशन के सदस्य गण की उपस्थिति में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में संभागायुक्त श्री गोविंद राम चुरेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संगोष्ठी के दौरान, श्री चुरेंद्र ने सार्थक बातचीत, विचार-विमर्श और प्रश्नोत्तर के माध्यम से नवीन कानून की मुख्य विशेषताओं को उपस्थित जनों के समक्ष रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह नवीन न्याय संहिता संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकारों की रक्षा करेगी और सभी को न्याय दिलाने पर बल देगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। संगोष्ठी में नवीन कानून के बारे में गहन चर्चा और विचार-विमर्श किया गया, ताकि इसे बेहतर ढंग से समझा जा सके और समाज में इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
Sport news रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट का नायाब सितारा,,रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे…
... सूरजपुर। 1 जुलाई 2024 से तीन नए कानून प्रभावशील हो जाएंगे। इन्हें प्रभावी ढंग…
... नगर के आस्था ज्वेलर्स में एक युवक ने ग्राहक बनकर दुकान संचालक को चकमा…
... सूरजपुर। ग्राम लटोरी निवासी संजय अग्रवाल ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि…
... सूरजपुर। शासन के निर्देशानुसार बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के…
... Sport news T20 विराट कोहली की चतुराई और रोहित शर्मा की प्रेरणादायी कप्तानी की…