Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

22nd February 2025

khaskhabarsurajpur.com

har khabar sab se phale

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया स्टेडियम ग्राउंड में ध्वजारोहण एव सलामी दी, गरिमामय एव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,,,,

1 min read

सूरजपुर

आज 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस समारोह शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह ,कलेक्टर इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम एवं प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।

उन्होंने शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश दिया। तत्पश्चात मुख्य परेड में सम्मिलित पुलिस बल, सशस्त्र बल, नगर सेना की टुकड़ियों के परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर आधारित प्रदेश वासियों के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर एवं आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में जिले के कोरोना वारीयर्स एवं विभिन्न विभागों की कार्यालयों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान  मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर किया। इस दौरान इस दौरान संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉ प्रियंका गुप्ता, एसडीएम रवि सिंह, एसडीओपी प्रकाश सोनी, डिप्टी कलेक्टर वाहिदुर्रह्मान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन अशोक उपाध्याय एवं डॉ. राकेश मोहन मिश्रा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन एसबीएम

रवि सिंह ने किया।

परेड में सम्मिलित टुकड़ियों द्वारा किया गया आकर्षक मार्च पास्ट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल स्टेडियम ग्राउंड पर मुखिया परेड कमांडर श्री भूपेंद्र सिंह कुर्रे के नेतृत्व में परेड में सम्मिलित टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में टू ऐसी कमांडर सुश्री सुनीता भारद्वाज, प्लाटून कमांडर श्री बलसाय भगत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, प्लाटून कमांडर श्री मणि प्रसाद राजवाड़े, प्लाटून कमांडर सुश्री आराधना बनोदे जिला पुलिस बल महिला, प्लाटून कमांडर श्री गुड्डू कुशवाहा नगर सेना पुरुष, प्लाटून कमांडर सुश्री पूनम सोरी  नगर सेना महिलाओं के टुकड़े होने आकर्षक मार्च पास्ट किया एवं नवोदय बैंड स्नेहा राजवाड़े द्वारा आकर्षक बैंड की प्रस्तुति दी गई।

 नक्सल हमले में शहीद परिवार जनों को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर डॉ. टेकाम ने किया सम्मानित

      स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर नक्सल हमले में शहीद परिवार जनों से मुलाकात कर श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।  
      शहीद प्लाटून कमांडर मानसिद्ध कुजूर ग्राम बंदरचूआ, कुनकुरी,जिला जशपुर की पुत्री सरिता कुजुर प्र.आर. के पद पर थाना भटगांव क्षेत्र अंतर्गत महिला सहायता केंद्र जरही में पदस्थ है को सम्मानित किया गया। शहीद मानसिद्ध कुजुर जो 16 अक्टूबर 1998 को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पांचवी बटालियन जगदलपुर के बीजापुर कैंप में पदस्थापना के दौरान नक्सली सर्चिंग के दौरान बम ब्लास्ट होने से घटनास्थल पर ही शहीद हो गए थे।


      उन्होंने सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमगर विधायक खेलसाय सिंह, कलेक्टर इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, डीएफओ संजय यादव एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कूल शिक्षा मंत्री शिक्षामंत्री डॉ. टेकाम ने शहीदों के परिजन महिला आरक्षक सरिता कुजूर, नमिता केरकेट्टा, श्रीमती फुलकेरिया तिग्गा एवं श्रीमती उषा किण्डो को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © खासखबर सूरजपुर .com | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!