SURAJPUR NEWS: सूरजपुर नगर पालिका में वार्डों का पुनर्गठन 18 नए वार्ड अधिसूचित
1 min read
SURAJPUR NEWS: छत्तीसगढ सरकार ने सूरजपुर नगर पालिका परिषद के वार्डों का पुनर्गठन करते हुए 18 नए वार्डों की अधिसूचना 1961 की धारा 29की उपधारा (1) के तहत लिया गया है। इस पुनर्गठन के तहत प्रत्येक वार्ड से एक पार्षद का चुनाव होगा।नगर पालिका प्रशासन ने जानकारी दी कि यह पुनर्गठन नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कार्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रत्येक नए वार्ड में समुचित विकास योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे स्थानीय निवासियों को अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
सूरजपुर नगर पालिका – वार्डों की सूची और सीमाएं –
वार्ड क्रमांक 1: महात्मा गांधी वार्ड- सीमाएं: पंडित होटल से महेन्द्र विश्वकर्मा के घर तक, जनार्दन तिवारी के घर से अग्रसेन भवन तक, गर्डासन पुलिया से कमला प्रसाद राजवाड़े के घर तक।
वार्ड क्रमांक 2: मौलाना आजाद वार्ड- सीमाएं: कम्पोस्ट शेड से चैनसाय राजवाड़े के घर तक, बायपास में पारस राजवाड़े के घर तक, मैयाथान रोड से ताजूल घर तक।
वार्ड क्रमांक 3: पंचमंदिर वार्ड- सीमाएं: महादेव साहू के घर से धनंजय पाण्डेय के घर तक, सरस्वती शिशुमंदिर के पीछे की दीवार से दुल्ही तालाब तक, गर्डासन पुलिया से शिशुमंदिर के पीछे दीवार तक।
वार्ड क्रमांक 4: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड- सीमाएं: प्राथमिक शाला, कृष्ण कुंज, फारेस्ट गोदाम से फारेस्ट कॉलोनी बाउंड्री तक, वेद प्रकाश जैन के घर से कबरिसतान बाउंड्री तक।
वार्ड क्रमांक 5: इंदिरा गांधी वार्ड- सीमाएं: निरंकार सिंह चौहान का घर, जिला सहकारी बैंक से सेन्ट्रल बैंक तक, हेमन्त अग्रवाल घर से एन.एच 43 तक।
वार्ड क्रमांक 6: सुभाष चंद वार्ड- सीमाएं: सुभाष चौक से एन.एच.-43 तक, रामगोपाल जायसवाल के घर से सुभाष चौक तक।
वार्ड क्रमांक 7: भगत सिंह वार्ड- सीमाएं: तरूण शर्मा के घर से कब्रस्तान बाउण्ड्री तक, ओम मोबाईल वर्ल्ड से राहुल ट्रेर्स तक।
वार्ड क्रमांक 8: स्वामी विवेकानंद वार्ड- सीमाएं: अभिमन्यु के घर से अनवर के घर तक, ललन सिंह की रिक्त भूमि से पार्वती चौबे के घर तक।
वार्ड क्रमांक 9: गुरु घासी दास वार्ड- सीमाएं: सखी सेंटर से बैडमिंटन हॉल तक, नावापारा प्राथमिक शाला से देव स्थल तक।
वार्ड क्रमांक 10: चंद्रशेखर आजाद वार्ड- सीमाएं: छठ घाट से गायत्री मंदिर तक, माता कर्मा चौक से रिंगरोड वेल्डिंग दुकान तक।
वार्ड क्रमांक 11: लाल बहादुर शास्त्री वार्ड- सीमाएं: माता कर्मा चौक से जिला पंचायत तक, आजाद लाल विश्वकर्मा के घर तक।
वार्ड क्रमांक 12: अग्रसेन वार्ड- सीमाएं: पार्वती घाट से विधायक निवास तक, एस.आर.के.एम. स्कूल से राजेन्द्र पटेल के घर तक।
वार्ड क्रमांक 13: कबीरदास वार्ड- सीमाएं: पी.आर.ए. नर्सरी से अजय सोनवानी के घर तक, मानपुर स्कूल से गवहेरी तालाब तक।
वार्ड क्रमांक 14: वल्लभ भाई पटेल वार्ड- सीमाएं: गवहेरी तालाब से शिवमंदिर तक, राजेश साहू के घर से रिंग रोड तक।
वार्ड क्रमांक 15: पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड- सीमाएं: महुआपारा चौक से पीपल पेड तक, भगड़ा नाला से शिवचरण अग्रवाल के घर तक।
वार्ड क्रमांक 16: जवाहर लाल नेहरू वार्ड- सीमाएं: कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल से एन.एच.43 तक, महुआपारा चौक से केतका रोड तक है।
वार्ड क्रमांक 17: राजीव गांधी वार्ड- सीमाएं: उपेन्द्र दुबे के घर से पेट्रोल पंप तक, महादेव चौक से छठ तालाब तक।
वार्ड क्रमांक 18: डॉ. अम्बेडकर वार्ड- सीमाएं: रामसुभाष राजवाड़े के घर से बडकापारा तक, हरिशचन्द्र सोनपाकर के घर से जोगी नाला तक।
पुनर्गठन का उद्देश्य : नगर पालिका प्रशासन का मानना है कि इस पुनर्गठन से नागरिक सेवाओं में सुधार होगा और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
हर वार्ड के लिए समर्पित पार्षद होंगे जो अपने वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाएंगे। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और नागरिकों को त्वरित समाधान मिल सकेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सूरजपुर नगर पालिका के वार्डों का पुनर्गठन एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। पुनर्गठन से सूरजपुर के विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय प्रशासन की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।
Read also –
Ola Electric IPO : पहले दिन की जानकारी, जीएमपी, मूल्य, तिथि, और सदस्यता स्थिति ?
DU College: कमला नेहरू कॉलेज में सरकारी नौकरियों की भर्ती, 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं