Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

3rd July 2024

रायपुर में 21 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, भाजपा सरकार की कठोर आलोचना..

1 min read
रायपुर में 21 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, भाजपा सरकार की कठोर आलोचना..

रायपुर में 21 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, भाजपा सरकार की कठोर आलोचना..

SURAJPUR NEWS

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर, राजधानी रायपुर में बस्तर के लोहंडीगुड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्र मंगल मुरिया की आपराधिक तत्वों द्वारा सरेआम अपहरण और हत्या के विरोध में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किए गए।

भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था और गृह मंत्री की उदासीनता के खिलाफ 2 जुलाई 2024 को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के निर्देशानुसार, सूरजपुर जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक पर NSUI के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश और जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में NSUI प्रदेश महासचिव कौनेन अंसारी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अविनाश यादव, प्रदेश सचिव राजेश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष अदनान सिद्दीकी, शनि साहू, जितेंद्र साहू, शिवम् साहू, देव सिंह, वसीम अली, शुभम दिवाकर, विनोद सिंह, अविनाश साहू, अंकित साहू, विजय रजवाड़े, अशोक साहू, धर्मेंद्र कमड़े, विमलेश देवांगन और नीरज सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब हो रही है और गृह मंत्री की अनुभवहीनता के चलते अपहरण, हत्या और मॉब लिंचिंग जैसी गंभीर घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

इस विरोध प्रदर्शन ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीरता से सोचने पर मजबूर किया है।

फॉलो करें –

Google News 5

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!