सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मतदान राष्ट्रपति चुनाव के लिए…

दिल्ली

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और सोमवार को संसद भवन व राज्यों की विधानसभाओं में इसके लिए वोट डाले जाएंगे। देशभर के करीब 4,800 विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे। वोटों के गणित में पक्ष और विपक्ष के बीच बने बड़े फासले को देखते हुए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देश की अगली राष्ट्रपति चुना जाना तय है। वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी।

द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच नजर आ रहा वोटों का बड़ा अंतर
संसद भवन व राज्य विधानसभाओं में सुबह 10 से शाम छह बजे तक मतदान
4,800 के करीब सांसद और विधायक नए राष्‍ट्रपति को चुनने के लिए डालेंगे वोट
विपक्षी कुनबे का बिखराव नहीं रोक पाए सिन्‍हा
विपक्ष के साझा उम्मीवार यशवंत सिन्हा ने प्रचार अभियान को पूरे जोर-शोर से जारी जरूर रखा मगर चुनाव निकट आने के साथ ही वह विपक्षी कुनबे के वोटों के बिखराव को रोक नहीं पाए।

सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मतदान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन परिसर और राज्य विधानसभाओं में मतदान सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक होगा। संसद भवन परिसर में मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री व सांसद ही नहीं, विपक्ष के नेता-सांसद भी अपने वोट डालेंगे।

कई दलों का समर्थन
राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार मुर्मू को सत्ताधारी गठबंधन के अलावा बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, अकाली दल ही नहीं विपक्षी खेमे के कई दलों जैसे जदएस, झामुमो, शिवसेना और तेदेपा का समर्थन भी मिला है। इससे साफ है कि द्रौपदी मुर्मू को करीब दो तिहाई मत मिलने की संभावना है। जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है।

21 को मतगणना और 25 को शपथग्रहण
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

सांसदों के वोट मूल्‍य में गिरावट
राष्ट्रपति चुनाव में एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है जो पिछले चुनाव के 708 के मुकाबले कम हुआ है। जबकि अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के हिसाब से विधायकों के वोटों का मूल्य अलग-अलग है।

यूपी के विधायकों का मत मूल्य सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है, तो महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। सिक्किम के एक विधायक के वोट का मूल्य केवल सात है जो पूरे देश में सबसे कम है। मालूम हो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं।

मुर्मू को 6,67,000 मत मूल्य मिलने की संभावना
इस चुनाव में मतों का कुल मूल्य 10,86,431 है जिनमें मुर्मू को 6,67,000 मत मूल्य मिलने की संभावना है। मालूम हो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं।

खास खबर सूरजपुर.com पर सबसे पहले हिंदी समाचार पढ़ने के लिए हमें YouTubewhatsaap , Facebook

6399

AMIR PATHAN IN Editor Chief

AMIR KHAN Phone number- 8839069497 Address - Surajpur District -Surajpur state- Chhattisgarh

Recent Posts

Anshuman Singh की विधवा ने उनकी बहादुरी को अमर बनाया Kirti Chakr पुरस्कार विजेता की यादें..

News article प्रतिष्ठित कीर्ति चक्र पुरस्कार के बहादुर प्राप्तकर्ता अंशुमन सिंह की विधवा ने उनके…

2 hours ago

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, विवादित बयान पर किया विरोध प्रदर्शन ..

.. SURAJPUR NEWS कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं पर अपमानजनक…

5 days ago

रायपुर में 21 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, भाजपा सरकार की कठोर आलोचना..

... SURAJPUR NEWS छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर, राजधानी…

5 days ago