NEWS : पहाड़ी कोरवाओं ने सीधे कलेक्टर को लिख पत्र…

जशपुर

मुख्यमंत्री भपेश बघेल की घोषणा से विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए चल रहे सीधी भर्ती अभियान को लेकर कोरवाओं ने अब असंतोष जताया है, जिसके लिए उन्होंने सीधे इस बार कलेक्टर को पत्र लिखकर जानकारी दी है। और कहा है कि 2015 -16 की सूची में शामिल पहाड़ी कोरवाओं की भी भर्ती की जाए, विभाग इन सर्वेक्षित पहाड़ी कोरवाओं को अपात्र की श्रेणी में रख रहा है।

दरअसल यह असंतोष इसलिए है कि मुख्यमंत्री जी ने घोषणा तो कर दी, पर सतही स्तर पर इसके परिपालन में प्रशासन एक सर्वे को मान रहा है तो दूसरे को नकार रहा है, जहां पहाड़ी कोरवाओं ने कलेक्टर को बताया है कि विशेष भर्ती अभियान में पहाड़ी कोरवा एव बिरहोर विकास अभिकरण द्वारा 2011-12 में सर्वेक्षित पहाड़ी कोरवाओं को नौकरी के लिया मौका दिया जा रहा है जबकि 2015-16 की सूची के अभ्यर्थियों को अपात्र किया जा रहा है, जिसको लेकर असंतोष दिखाई पड़ रहा है। जबकि दोनो ही सर्वेक्षण पहाड़ी कोरवा बिरहोर विकास अभिकरण के द्वारा ही कराया गया है।

पहाड़ी कोरवाओं ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कलेक्टर को भी यह बताया है कि सर्वे हुआ, सूची जारी हुई, पर परिचय पत्र नही जारी हुआ। जब सूची है तो पात्रता तो है, प्रशासन ने परिचय पत्र नही जारी किया तो पहाड़ी कोरवाओं की क्या गलती है, कोरवाओं ने लिखा है इस तरह पात्र अपात्र का चयन अगर किया जा रहा है तो पिछड़ी जनाजाति लोग प्रक्रिया से बाहर हो जा रहे है, वहीं उन्होंने 2015-16 के सर्वेक्षित सूची का परिचय पत्र जारी करने हेतु निर्देशित करने का कलेक्टर से आग्रह भी किया है।

339

AMIR PATHAN IN Editor Chief

EDITOR IN CHIEF KHASKHABARSURAJPUR.COM MO-8839069497 ADD- SURAJPUR PIN -CODE-497229

Recent Posts

Breaking News : दो सगे भाइयों पर भालुओं ने किय हमला…

SURAJPUR तेंदूपता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला,,3 भालू ने दो सगे भाइयों…

2 days ago

सूरजपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का कोमोडो ड्रैगन ,किसान को दिखी विशालकाय छिपकिली…!!

SURAJPUR सूरजपुर जिले का रामनगर ग्राम पंचायत, कुमदा बस्ती में 13 मई को दुर्लभ कोमोडो…

3 days ago

Breaking News : डेम में नहाने गए 61 वर्षीय वृद्ध की डूबने से हुई मौत..

सूरजपुर डेम में नहाने के दौरान 61 वर्षीय वृद्ध की डूबने से मौत डीडीआरएफ की…

4 days ago

Breaking News :- रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई बाइक सवारी युवक की मौत ….!!

SURAJPUR चांदनी बिहारपुर :- अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई बाइक सवार युवक की घटना…

4 days ago