CG NEWS -जुगेश्वर प्रसाद लिपिक संघ सूरजपुर के अध्यक्ष नियुक्त…..
1 min read
सूरजपुर
छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष संजय सिंह 12 जुलाई 2022 को सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहे। प्रवास के दौरान उन्होंने संघ की समीक्षा की जिसमें जिले भर से लिपिक उपस्थित हुए। संघ में गतिशीलता लाने एवं भविष्य में होने वाले आंदोलन को दृष्टिगत रखते हुए प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने सर्वसम्मति से जुगेश्वर प्रसाद, सहायक ग्रेड-2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर को लिपिक संघ, जिला सूरजपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा जुगेश्वर प्रसाद को 15 दिवस के भीतर संघ संविधान के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि की नियुक्ति कर कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया गया है।
संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष एवं राजेश सोनी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने बताया कि लिपिक संवर्ग अपनी वेतन विसंगति को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है, वेतन विसंगति के मुद्दे पर शासन द्वारा गठित पिंगुआ समिति का रिपोर्ट समय से प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण प्रदेश भर के लिपिक आक्रोशित हैं एवं अब आंदोलन के अतिरिक्त कोई विकल्प शेष नहीं है, भविष्य में लिपिक संघ, पूरी एकजुटता के साथ आंदोलन करने की रणनीति में जुटा हुआ है।

खास खबर सूरजपुर.com पर सबसे पहले हिंदी समाचार पढ़ने के लिए हमें YouTube, whatsaap , Facebook