Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

17th September 2024

khaskhabarsurajpur.com

har khabar sab se phale

Breaking -बाइक सवार दो युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर पढ़िए पूरी खबर…

1 min read

सूरजपुर

करंजी चौकी क्षेत्र के दतिमा-लटोरी मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात लगभग आठ बजे राई जंगल के समीप टेलर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवको की पहचान हुई। ग्राम चिकनी(धर्मपुर)निवासी दुलेशश्वर देवांगन व मंगेश्वर देवांगन दोनों एक ही बाइक में सवार थे।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया, दोनों युवक अपने कर्क्स बाइक पर सवार होकर दतिमा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राई जंगल के अंतिम छोर के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेलर क्रमांक सीजी 29 एबी 4003 से टक्कर हो गयी।

जिसमें उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल लोगों को इलाज हेतु स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को अम्बिकापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं करंजी पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।सूचना मिलते ही करंजी चौकी में पदस्थ एएसआई संजय गोस्वामी, मनोज द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील भारती, चंद्र प्रकाश पाल, इमरान खान, दीपक व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर उपस्थित रहे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © खासखबर सूरजपुर .com | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!