ब्रेकिंग न्यूज़ : देवीपुर प्लांटेशन में भीषण आग, दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू..
1 min read
Surajpur : जिले के देवीपुर प्लांटेशन में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में प्लांटेशन का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब प्लांटेशन क्षेत्र में अचानक धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ लपटें उठने लगीं। हवा के तेज झोंकों के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आया। दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थानीय निवासियों की मदद से आग बुझाने की कवायद शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, शुरुआती अनुमान के मुताबिक यह हादसा शुष्क मौसम और तेज़ हवा के कारण हुआ हो सकता है।