Breaking News : सूरजपुर में भाजपा की नई रणनीति मुरली मनोहर सोनी बने जिला अध्यक्ष…
1 min read
SURAJPUR
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने सूरजपुर जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। मुरली मनोहर सोनी को नए जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा जिले की चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने की।घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुरली मनोहर सोनी को बधाई दी और संगठन को मज़बूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का वादा किया।इस मौके पर चंपा देवी पावले ने कहा, “मुरली मनोहर सोनी के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है।
संगठन को मज़बूत और एकजुट करना हमारी प्राथमिकता है।”मुरली मनोहर सोनी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया।
यह घोषणा जिले में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियों को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।