ख ख सू : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का सूरजपुर प्रवास, जगह जगह स्वागत, विधानसभा क्षेत्रों मे अपने समर्थक तैयार करने वाले निकायों में बैठे युवा जनप्रतिनिधियों की चेहरों पर छाया रहा अंधेरा,,,
1 min read![](https://khaskhabarsurajpur.com/wp-content/uploads/2022/09/Picsart_22-09-17_18-18-56-582-1024x538.jpg)
सुरजपुर-सुरजपुर में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रवास पर पहुचे,,जहा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दौरे पर पहुचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किए ,,वही भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत भी किए,, जहा प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा,,
![](https://khaskhabarsurajpur.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG20220917153747-1-1024x768.jpg)
जहा कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया है वही महंगाई कम नही करने का प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते नजर आए,,साथ ही भाजपा संगठन को मजबूत करने की रणनीति के साथ 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाते हुए भाजपा की जीत का दावा करते नजर आए,,
![](https://khaskhabarsurajpur.com/wp-content/uploads/2022/09/Screenshot_2022-09-17-18-32-12-92_92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6-1024x562.jpg)
सूरजपुर (प्रेमनगर) विधानसभा में विधायक की दावेदारी को लेकर अपने समर्थक तैयार करने वाले भाजपा पदाधिकारीयो पर भी दबी जबां पर नजर रखने की बात करते आए नजर,, प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के बाद जल्द जिले स्तर पर भी बदलाव की ओर इशारा करते नजर आए,,