सूरजपुर में वार्ड आरक्षण के बाद बदले सियासी समीकरण, भाजपा-कांग्रेस में हलचल तेज…
1 min read
सूरजपुर
सूरजपुर जिले की नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया ज़िला कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों और चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों में भारी उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। आरक्षण की घोषणा के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की खासी भीड़ जुटी रही।
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई प्रत्याशियों के चेहरे मायूस नजर आए, क्योंकि उनके वार्डों में फेरबदल हो गया था। वहीं, कुछ उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी, क्योंकि आरक्षण के बाद उनका वार्ड उनके पक्ष में आ गया। खासतौर पर उन उम्मीदवारों की खुशी देखते ही बन रही थी, जो चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी पहले से कर रहे थे।
फिलहाल सूरजपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस का दबदबा है। लेकिन आगामी चुनावों में भाजपा ने नगर निकायों पर कब्जा करने की रणनीति बनाई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा इस बार निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी हुई है।
नगर पालिका परिषद, सूरजपुर के वार्डों का आरक्षण विवरण (2024)
- 1. वार्ड क्रमांक 01 – ST (महिला)
- 2. वार्ड क्रमांक 02 – OBC (मुक्त)
- 3. वार्ड क्रमांक 03 – सामान्य मुक्त
- 4. वार्ड क्रमांक 04 – ओबीसी मुक्त,
- 5. वार्ड क्रमांक 05 – सामान्य (मुक्त)
- 6. वार्ड क्रमांक 06 – सामान्य मुक्त
- 7. वार्ड क्रमांक 07 – ओबीसी (मुक्त)
- 8. वार्ड क्रमांक 08 – सामान्य मुक्त
- 9. वार्ड क्रमांक 09 – अनुसूचित जनजाति (एसटी मुक्त )
- 10. वार्ड क्रमांक 10 – अनुसूचित जनजाति (एसटी मुक्त )
- 11. वार्ड क्रमांक 11 – सामान्य (महिला)
- 12. वार्ड क्रमांक 12 – सामान्य (महिला)
- 13. वार्ड क्रमांक 13 – ओबीसी (महिला)
- 14. वार्ड क्रमांक 14 – सामान्य मुक्त
- 15. वार्ड क्रमांक 15 – सामान्य (महिला)
- 16. वार्ड क्रमांक 16 – सामान्य मुक्त
- 17. वार्ड क्रमांक 17 – ओबीसी (महिला)
- 18. वार्ड क्रमांक 18 – अनुसूचित जाति (एससी मुक्त)…
आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सूरजपुर के नगरीय निकायों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि आरक्षित सीटों के बदलते समीकरण किस पार्टी के पक्ष में जाते हैं और कौन इस चुनावी जंग में बाजी मारता है।