Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19th September 2024

khaskhabarsurajpur.com

har khabar sab se phale

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निर्धारित ध्वज संहिता का पालन कर,, जिले वासियों को तिरंगा फहराने की अपील,,,

1 min read

प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों के साथ की परिचर्चा

कलेक्टर एवं नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान वाहन को झंडा  दिखाकर रवाना किया







सूरजपुर

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि लोगों में देशभक्ति का भावना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में वृद्धि हो। इसी कड़ी में आज कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में परिचर्चा की। उन्होंने चर्चा करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत निर्धारित ध्वज संहिता का पालन करते हुए जिले वासियों को प्रत्येक शासकीय कार्यालयों एवं निजी घरों में तिरंगा फहराने अपील की है।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों से सुझाव भी आमंत्रित किया तथा संहिता के नियमों का पालन कर बड़े शान एवं उत्साह से तिरंगा फहराने कहा है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्रबेस  सिसोदिया, बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जयसवाल, श्रम इंस्पेक्टर रमेश साहू,  वरिष्ठ नागरिक संघ, ग्रामीण चिकित्सा संघ, अधिवक्ता गण, भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन, किसान संगठन, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, अभियंता सेवानिवृत्त संघ, कर्मचारी अधिकारी सहित अन्य संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान  वाहन को झंडा  दिखाकर रवाना किया
       हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर से हर घर तिरंगा अभियान वाहन को कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं गणमान्य नागरिकों ने झंडा दिखाकर रवाना किया। कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है। यही उत्साह जोश उमंग के साथ उपस्थित नागरिकों ने जिले के हर घरों में तिरंगा लहराने का संकल्प लेकर हर घर तिरंगा अभियान वाहन को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। जिससे व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © खासखबर सूरजपुर .com | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!