भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, विवादित बयान पर किया विरोध प्रदर्शन ..
1 min read![भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, विवादित बयान पर किया विरोध प्रदर्शन ..](https://khaskhabarsurajpur.com/wp-content/uploads/2024/07/Picsart_24-07-02_20-01-38-584-1024x656.jpg)
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, विवादित बयान पर किया विरोध प्रदर्शन ..
..
SURAJPUR NEWS
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनके इस्तीफे की मांग की गई।
सोमवार को संसद भवन में राहुल गांधी ने हिंदू समाज को हिंसक बताते हुए टिप्पणी की थी, जिससे समस्त सनातन धर्म के अनुयायी आहत हुए हैं।
इस बयान को गंभीरता से लेते हुए युवा मोर्चा ने अपनी नाराजगी जाहिर की। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार उलटे-सीधे बयान देकर हिंदुओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान सत्य और अहिंसा के प्रति अनुशासन में रहने वाले सनातनी हिंदुओं के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
प्रदर्शन के दौरान प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सूरजपुर अजय अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, मुकेश गर्ग, राजेश्वर तिवारी, पार्षद अजय सिंह, संत साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज शेट्टी, आलम सिंह आयाम, आशा
![](https://khaskhabarsurajpur.com/wp-content/plugins/dp-post-views/images/eyes.png)