अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 लोग घायल, महिला की मौत, 10 की हालत गंभीर…
1 min readSURAJPUR
जिले के ग्राम पंचायत पचिरा में देर रात हुए सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए। एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाकी घायलों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना की जानकारी: हादसा रात के समय हुआ, जब ऑटो सवार केनापारा से आ रहे थे , तो वही सभी सवार बरुल गांव रहने वाले बताए जा रहे हैं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ,अज्ञात वाहन बेहद तेज रफ्तार में था और टक्कर के बाद अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
पुलिस की कार्रवाई: पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे को अंजाम देने वाला वाहन कौन सा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलाके में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं ग्राम पंचायत पचिरा के निवासियों का कहना है कि सड़क पर अंधेरा और वाहनों की तेज रफ्तार इस प्रकार की दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनती हैं।