वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक सम्पन्न…
1 min readCI AMIR KHAN
सूरजपुर
पिछले दिनों वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक रामानुजनगर में संपन्न हुई बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किया गया। अनिल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ को विधायक मद से मिली राशि का उपयोग सामग्री क्रय करने समय समय पर प्राप्त राशि सुरक्षित रखने के लिए बैंक में खाता खोलनेए पुराने सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा कराने तथा नए सदस्य जोड़ने संघ के सदस्यों द्वारा बाजारों में मास्क वितरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संघ के सदस्यों श्री राम जतन पटेलएअचम्भित राम व श्रीमती आशा सिंह की आकस्मिक निधन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा संघ को विधायक मद से राशि स्वीकृति के लिए विधायक खेलसाय सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक को जिला कार्यकारिणी के प्रवक्ता एस के तिवारी कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल सचिव मोतीलाल गुप्ता एवं शशिभूषण जायसवाल ने भी संबोधित किया बैठक में तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल लक्ष्मी नारायण दुबे बच्चू राम बघेल रामलाल राजवाड़े शशिकांत मिश्रा द्वारिका ठाकुर विष्णुकांत पांडेय मोतीलाल गुप्ता महेश खोडियार चन्द्रभान दुबे कामेश्वर दुबे परशुराम तिवारी एन एस ठाकुर आदि उपस्थित थे।
खास खबर सूरजपुर.com पर सबसे पहले हिंदी समाचार पढ़ने के लिए हमें YouTube, whatsaap , Facebook और twitter पर फॉलो करें। देखिए लेटेस्ट खबरें।…
1562